समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

रतलाम 31 मई। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले के नगर परिषद सैलाना के वार्ड क्रमांक 06 में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संध्याकालीन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद श्री मुकेश पटेल, वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद श्री जगदीश पाटीदार एवं एल्डर मैन श्री रवि शर्मा उपस्थित थे। इसी बीच पीओ डूडा श्री अरुण कुमार पाठक द्वारा शिविर में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया गया। वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद श्री मुकेश पटेल द्वारा वार्ड में पेयजल पाइप लाइन एवं नाली निर्माण हेतु श्री पाठक को आवेदन दिया गया।
शिविर मे जल से संबंधित कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई। सफाई से संबंधित 04 शिकायतें प्राप्त हुई एवं 05 अन्य शिकायतें समग्र आईडी, आयुष्मान कार्ड एवं निर्माण से संबंधित प्राप्त हुई जिसमें से समग्र आईडी व आयुष्मान कार्ड की समस्या का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।