बद्रीलाल चौधरी जिला प्रभारी तथा कन्हैयालाल पाटीदार को सह प्रभारी का दायित्व प्रदान किया

रतलाम। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवालजी एवं प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा के निर्देशन पर संभागीय प्रभारी श्री हरि नारायण यादव संभागीय सह प्रभारी श्री अर्जुन सिंह रघुवंशी,की उपस्थिति में रतलाम भाजपा कार्यालय पर जिला बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष भाजपा श्री प्रदीप उपाध्याय जी के निर्देशन में भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक में बद्रीलाल चौधरी जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा को जिला प्रभारी एवं कन्हैयालाल पाटीदार को सह प्रभारी का दायित्व प्रदान किया। जिसमें देश के प्रधान सेवक माननीय नरेंद्र जी मोदी की मन बात किसानों के साथ कार्यक्रम तय किया गया।
जिसमें रतलाम जिले की पांचो विधानसभा में विधानसभा प्रभारी,सह प्रभारी, मंडल प्रभारी और कार्यक्रम प्रभारी का दायित्व देकर रचना की गई थी भाजपा संगठन के रतलाम जिले 25 मंडल बने हुए प्रत्येक मंडल पर 4 स्थान तय किए गए थे जहां पर किसान मोर्चा के बैनर लगाकर माननीय मोदी जी की मन की बात किसान भाइयों के बीच चौपाल, चबूतरों पर बैठकर सुनानी ओर किसान भाइयों से चर्चा करनी थी पूरे जिले में 100 स्थान का चयन किया गया था। इस कार्यक्रम को भाजपा किसान मोर्चा के समस्त 25 मंडल अध्यक्षगणों एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारीयो दायित्व दिया गया था उन सभी पदाधिकारी ने कार्यक्रम संपन्न करवाए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound