

रतलाम। श्री पंचान अग्रवाल महिला मंडल द्वारा 29 से 31 मई तक आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई को मायरो कथा का समापन हुआ। श्री पंचान अग्रवाल महिला मंडल द्वारा अग्रवाल धर्मशाला धनजी बाई का नोहरा मै कथा के समापन के अवसर पर पंडित अनिरुद्ध जी मुरारी द्वारा कथा के विभिन्न प्रसंगों के सुंदर चित्रण किया। जैसे ही नानी बाई के यहां भात ले जाने का प्रसंग आया। पात्र बने हुए श्री कृष्ण,राधा व रूक्मण पहुंचे और इस सुंदर वृतांत का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया जिसे सभी समाजजनों ने खूब सराहा ।