वर्ष 2012 से लगातार 6 वें अधिक मास में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश मंगलवार से

महामण्डलेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्द सरस्वतीजी महाराज श्रवण करवाएंगे मोक्षदायिनी कथा

रतलाम 1 जून 26 । धर्मस्व नगरी रतलाम में प्रति पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा वर्ष 2012 से अनन्त श्री विभूषित केशवपुर मठ पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्द सरस्वतीजी महाराज के पावन सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष 6 वें अधिक मास में कथा महोत्सव का 2 जून मंगलवार से दयाल वाटिका में श्री गणेश होगा। आयोजक श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्र्स्ट एवं श्री हरिहर सेवा समिति भट्ट परिवार ने सभी भागवत कथा रसिकों को ज्ञान यज्ञ में आमंत्रित किया है।

अधिक मास 2012 में पहली बार –
श्री हरिहर सेवा समिति रतलाम के अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट ने बताया कि पूज्य स्वामी चिदम्बरानन्द सरस्वतीजी महाराज के पावन सानिध्य में रतलाम में अधिक मास के अवसर पर सर्वप्रथम वर्ष 2012 में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन रंगोली परिसर में हुआ था। रतलाम में यह पूज्य स्वामीजी द्वारा यह पहली कथा थी, जिसके बाद से अधिक मास में क्रमशः वर्ष 2015, 2018, 2020, 2023 एवं इस वर्ष 2026 में ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इसके अतिरिक्त भी समय समय पर नगर में कथाओं का दौर लगातार चलता रहा है। प्रति तीन वर्ष में पुण्य प्रदाता अधिक मास का आगमन होता है।

लगातार 30 दिनों तक कथा का कीर्तिमान –
महत्वपूर्ण बात यह है कि वर्ष 2018 के अधिक मास अंतर्गत लगातार 30 दिनों तक रतलाम में चार स्थानों पर प्रतिदिन कथा करते हुए पूज्य स्वामीजी ने एक नया कीर्तिमान बनाया था। जबकि वर्ष 2020 के अधिक मास में कोरोना संक्रमण काल में भी शासन द्वारा नियत गाइड लाइन का पालन करते हुए भी कथा का आयोजन दयाल वाटिका में किया गया था। इस तरह वर्ष 2012 के अधिक मास से रतलाम में कथा महोत्सव का सिलसिला निरंतर जारी है।

पोथी जी – कलश यात्रा का भव्य आयोजन –
श्री भट्ट ने बताया कि 2 जून मंगलवार से दयाल वाटिका, सैलाना रोड पर पूज्य स्वामीजी के सानिध्य में आरम्भ होने जा रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव अंतर्गत दोपहर 3:30 बजे भागवत जी पोथी एवं कलश यात्रा भागवत कृपा दयाल वाटिका से निकलेगी। जिसमे महिलाएं डीजे और बैंड की मधुर सेर लहरियों के सत्घ मंगल कलश लिए एक सी वेशभूषा में शामिल होंगी। यात्रा के दयाल वाटिका पर पहुंचने के बाद मुख्य यजमान भट्ट परिवार द्वारा पोथी पूजन के उपरांत पूज्य स्वामीजी ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश करेंगे। प्रथम सत्र में श्रीमद् भागवत कथा महात्म्य का अमृत पान करवाया जायेगा।

देश के विभिन्न स्थाओं से भक्त आयेंगे –
आयोजक श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्र्स्ट एवं श्री हरिहर सेवा समिति भट्ट परिवार ने बताया कि 2 से 9 जून तक आयोजित कथा महोत्सव का समय प्रतिदिन शाम 4 बजे से रहेगा। जिसमे सभी धर्म प्रेमी जनता सादर आमंत्रित है। कथा श्रवण के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई है। कथा में देश के विभिन्न स्थाओं से श्रद्धालु रतलाम आ रहे है। पूज्य स्वामीजी का वायुमार्ग से नईदिल्ली से इंदौर तत्पश्चात सडक मार्ग से रतलाम में मंगल आगमन सोमवार देर शाम होने पर आयोजन समिति ने भव्य स्वागत की तैयारियां की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound