

रतलाम । सिंधी सनातन धर्म मंदिर सिंधी गुरुद्वारा न्यू रोड़ रतलाम पर संत सहजराम साहेब का स्मृति दिवस सात दिवस तक मनाते हुए गुरू ग्रंथ नाथ का पाठ आरम्भ किया गया। सचिव मन्नु शिवानी ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 31-5-2026 से 7-6-2026 सात दिवस तक स्मृति दिवस के अवसर पर सिंधी गुरुद्वारा न्यू रोड़ पर गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से, 11 बजे गुरू ग्रंथ साहेब को भोग लगेगा । सात दिवस तक प्रतिदिन दादी सुशीला देवी (नागपुर) द्वारा पाठ व संगत मिलकर भजन कीर्तन किए जाएंगे। दिनांक 7 जून को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा । स्मृति दिवस के अवसर पर बहाराणा मंडली द्वारा गुरूद्वारे के बाहर ठंडी छाछ का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सिंधी गुरुद्वारा समिति अध्यक्ष भजनलाल परमानी, उपाध्यक्ष किशन त्रिलोकचंदानी, सचिव मन्नू शिवानी, कोषाध्यक्ष लालचंद भम्मानी, सेवादार विष्णु मोदी, नरेंद्र मेघानी, रमेश हेमनानी, सुंदर केवलरमानी, दीपक आईलदासानी, सुखराम नोतानी, हरिश भुलचंदानी, महिला समिति से कुमकुम मोतियानी, नेहा पंजवानी, मंजु परमानी, पूनम मोदी, सोनी कुकरेजा, त्रिलोक चंदानी, उषा मोतियानी, मीना केवलरमानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।