
जावरा (अभय सुराणा) । भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ( रजि,) परिवार की और से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह जी यादव एवं मध्यप्रदेश की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु जी शर्मा की अनुशंसा पर श्री रघुवीर सिंह जेतका जावरा को मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के रतलाम जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है और आशा व्यक्त की है कि आप समाज हित मे मानवाधिकारों की रक्षा हेतु भ्रष्टाचार, कन्या भ्रूण हत्या, जल संरक्षण, ग्लोबल वार्मिग, जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जन अभियान चलाकर आम जनता की निःस्वार्थ भाव से सेवा कर संघठन की गरिमा को और उचाईयो पर लेकर जायेंगे। राष्ट्रीय संघठन के सभी पदाधिकारियों एवं ईष्ट मित्रों द्वारा श्री जेतका के मनोनयन पर बधाइयाँ दी।