तीर्थ स्वरूप श्री आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर का स्थापना दिवस समारोह

इंदौर,(राजेश जैन दद्दू) छत्रपति नगर स्थित तीर्थ स्वरूप श्री आदिनाथ दिगंबर जैन जिनालय का स्थापना दिवस आगामी 3 जून, बुधवार को भव्यता एवं भक्ति भाव से मनाया जाएगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस पावन अवसर पर जिनालय के मूलनायक भगवान श्री 1008 आदिनाथ भगवान का इस वर्ष का अंतिम महा मस्तकाभिषेक स्वर्ण रजत कलशों से संपन्न होगा।
ट्रस्ट अध्यक्ष भुपेंद्र जैन ने कहा कि प्रातः 6:45 बजे: मंगलाष्टक प्रारंभ, प्रातः 7:15 बजे: मूलनायक श्री 1008 आदिनाथ भगवान का महा मस्तकाभिषेक प्रारंभ पश्चात प्रातः 8:00 बजे: नित्य नियम पूजन प्रारंभ एवं सांध्य कालीन बेला में 7:30 बजे: 48 दीपों के समर्पण के साथ श्री भक्तामर स्तोत्र पाठ एवं महाआरती । विपुल बाझलं ने बताया कि वर्ष में केवल 3 बार होता है बड़े बाबा का महा मस्तकाभिषेक श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि छत्रपति नगर के मूलनायक श्री 1008 आदिनाथ भगवान का महा मस्तकाभिषेक वर्ष में केवल 3 बार आयोजित होता है। 3 जून को संपन्न होने वाला अभिषेक इस वर्ष का अंतिम महा मस्तकाभिषेक होगा। यह दुर्लभ पुण्य अवसर है। ट्रस्ट कार्य अध्यक्ष डॉ जैनेन्द्र जैन ने सकल जैन समाज अग्रसेन नगर,गोरव नगर, महावीर बाग , छत्रपति नगर से पुण्य लाभ लेने की अपील की आयोजक श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, छत्रपति नगर, इंदौर* ने समस्त दिगंबर जैन समाज* से सपरिवार पधारकर मूलनायक भगवान के अभिषेक, पूजन, भक्तामर पाठ एवं आरती में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने* की विनम्र अपील की है। सभी कार्यक्रम पंडित योगेंद्र काला जी के निर्देशन में संपन्न होंगे।

Play sound