कैरियर ही नहीं कैरेक्टर भी बनाए-साध्वी रत्न रिद्धि जी

रतलाम। बिबड़ोद तीर्थ में पांच दिवसी बालिकाओं का शिविर journey of soul का समापन हुआ यह शिविर पूज्य महासती श्री रतन रिद्धि जी एवं रतन वृद्धि जी के सानिध्य में The journey of soul लगा इस शिविर में आपने भगवान आदिनाथ द्वारा जो ब्राह्मी जी और सुंदरिया जी को 64 कलाओं का ज्ञान दिया था उसमें से 10 कलाओं का ज्ञान बालिकाओं को प्रदान किया साथ ही इस शिविर में संस्कारों का बीजारोपण हेतु विभिन्न शहरों से 50 से अधिक कन्याओं ने भाग लिया शिविर में बालिकाओं को कढ़ाई बुनाई प्रभु आंगी लकड़ी घूमाना ज्योतिष कार्य आदि कई विधाओं में जानकारो द्वारा शिक्षा प्रदान की गई और जीवन में कभी निराश ना हो यही इस शिविर का मुख्य लक्ष्य था वर्तमान में समाज में जो कुरीतियाँ पनप रही है उससे आने वाली पीढ़ी को बचाना और उसे सशक्त बनाना इस शिविर का मुख्य आकर्षण रहा हे समापन समारोह में शिविर में सेवा देने के लिए कविता पालरेचा सुनीता छाजेड़ आशा बोहरा जयंत चोरड़िया आदि लोगों की अनुमोदना की गई साथ ही लाभार्थी परिवार द्वारा केशरिया नाथ ट्रस्ट कमेटी एवं तीर्थ प्रमुख अनोखी लाल छाजेड़ अध्यक्ष लाल चंद सुराना बिबडोद सेवा मंडल अध्यक्ष आतिश कुमार बोकाडिया भोजन शाला प्रमुख ललित लालन का बहुमान किया गया सभी शिविरार्थीयो को दोनों संस्था के द्वारा प्रभावना से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में दशरथ पोरवाल दिनेश कुमठ राजेश सुराना दिलीप तातेड मनीष तलेरा अशोक भाणावत कमलेश बम नरेंद्र भाणावत श्रीपाल मांडोत आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound