कलम के सिपाहियों को मिला सम्मान, उज्जैन संभाग में बढ़ा रतलाम-जावरा का मान

भारतीय पत्रकार संघ (BPS) ने राजकुमारी प्रजापत को संभाग सचिव एवं बंशीलाल पोरवाल को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी

जावरा/रतलाम। भारतीय पत्रकार संघ (BPS) द्वारा संगठनात्मक विस्तार के तहत की गई नई नियुक्तियों में रतलाम और जावरा को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। संघ ने रतलाम की पत्रकार राजकुमारी प्रजापत को उज्जैन संभाग सचिव तथा जावरा के सक्रिय पत्रकार बंशीलाल पोरवाल को उज्जैन संभाग कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है।

इस मनोनयन से पूरे उज्जैन संभाग के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए दोनों पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।राजकुमारी प्रजापत एवं बंशीलाल पोरवाल लंबे समय से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता कर रहे हैं। उनकी सक्रियता, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए भारतीय पत्रकार संघ ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

शुभचिंतकों का कहना है कि दोनों पदाधिकारी अपने अनुभव और कार्यकुशलता से संगठन को नई दिशा देंगे तथा पत्रकारों की समस्याओं और अधिकारों की आवाज को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। उनके मनोनयन से संगठन को निश्चित रूप से नई ऊर्जा और सशक्त नेतृत्व मिलेगा। शुभकामना संदेश”भारतीय पत्रकार संघ (BPS) में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर राजकुमारी प्रजापत एवं बंशीलाल पोरवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे, पत्रकार हितों की रक्षा और जनसरोकारों की पत्रकारिता को नई मजबूती मिले। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सफलता और निरंतर प्रगति प्रदान करे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound