समान नागरिक संहिता समिति की बैठक की तैयारियों के लिए एडीएम ने अधिकारियों के साथ लिया जायजा

रतलाम 1 जून। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में सुझाव एवं विचार प्राप्त करने के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आगामी 4 जून को मेडिकल कॉलेज रतलाम के ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। बैठक की तैयारियों के लिए एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बैठक स्थल की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के समय एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित, आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना, तहसीलदार रतलाम शहर श्री ऋषभ ठाकुर, यातायात विभाग के सब इंस्पेक्टर सहित संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे।