
इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। दिगंबर जैन सामाजिक संसद की बैठक उदासीन आश्रम जिनालय में दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के वरिष्ठ एम के जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सांसद के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इंदौर दिगम्बर जैन समाज ने ठाना है कि निर्यापक मुनि पुगव सुधासागर जी महाराज का पावन वर्षायोग 2026 का इंदौर में दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के नेतृत्व में ऐतिहासिक चातुर्मास कराना है इस हेतु मीटिंग में निर्णय लिया गया कि परम पूज्य गुरुदेव सुधासागर जी महाराज को श्रीफल भेंट करने इंदौर से 100 बसों से जैन समाज के श्रेष्ठीयो के माध्यम से गुना में विराजमान गुरु देव के चरणों में अपनी भावनाओं का श्रीफल सांसद के लोकप्रिय अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा के नेतृत्व में समर्पित करना है ।
दद्दू ने कहा कि श्रीफल समर्पण यात्रा 7 जून रविवार को 100 बसों के माध्यम से प्रस्थानमहामंत्री हर्ष जैन ने बताया कि शहर के 136 जिन मंदिरों से 100 बसों में सवार होकर 7 जून, रविवार को हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी श्रावक-श्राविकाएं मुनिश्री के चरणों में श्रीफल भेंट करने चलेंगे । विजय पाटोदी ने कहा कि यह इंदौर के इतिहासक सबसे बड़ी धर्मयात्रा होगी। तन-मन-धन से सहयोग का संकल्प। सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा ने कहा कि सामाजिक संसद के नेतृत्व तन-मन-धन के पूर्ण सहयोग से मुनिश्री का वर्षायोग सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे। इंदौर शहर में जितने भी चातुर्मास होंगे, उन सभी में सामाजिक संसद पूर्ण सहयोग करेगी।कार्याध्यक्ष नवीन गोधा ने बताया कि पूर्व में हमने प्रमाण सागर जी महाराज का चातुर्मास कराया था। उससे भी अधिक ऊर्जा और उत्साह के साथ परम पूज्य मुनिश्री सुधासागर जी महाराज का वर्षायोग संपन्न होगा और यह ऐतिहासिक होगा।
बैठक में ये रहे उपस्थित समाज पदाधिकारी प्रवीण जैन जैन मंयक जैन प्रिंसिपल टोग्या, संजय जैन, मुकेश जैन, संजय मेगनस, बाहुबली जैन, अशोक शास्त्री, मनीष जैन, प्रियांशु जैन, डी के जैन अंजय मिटां महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष साधना दगड़े, रेखा जैन सहित विभिन्न मंदिरों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए।