1 जून से 30 जून तक जावरा ब्लॉक में मनाया जाएगा मलेरिया जागरूकता माह

जावरा ( अभय सुराणा)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे एवं डा देवेंद्र मौर्य जिला मलेरिया अधिकारी रतलाम के मार्गदर्शन में सीबीएमओ डा शंकरलाल खराड़ी के निर्देशन में एक जून से तीस जून 26 तक मलेरिया जागरूकता माह मनाया जा रहा है।

प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि इस मलेरिया माह के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा, लोगो को मलेरिया माह के बारे में जानकारी दी जाएगी,मलेरिया से सावधानी जरूरी है परेशानी नहीं, जून माह में बारिश शुरू होते ही मच्छरों के पनपने के लिए पानी जमा हो जाता है मलेरिया के केस जुलाई, अगस्त में पिक पर होते हैं मलेरिया इंस्पेक्टर सलीम मंसूरी ने बताया कि ठंड लगकर बुखार आना, एक दिन छोड़कर बुखार आना, पसीना आना, इसके मुख्य लक्षण है मलेरिया से बचाव के लिए मच्छर दानी में सोना चाहिए, शाम के समय घरों में नीम की पत्ती का धुआं करना चाहिए, खिड़की, दरवाजों में मच्छर प्रूफ जाली लगवाना चाहिए, पूरे बाह के कपड़े पहनना चाहिए, बुखार आने पर तुरन्त नजदीकी अस्पताल में दिखाए, ब्लॉक के सभी गांवों में एवं शहरीय क्षेत्र के वार्डो में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound