नवग्रह जिनालय चोरी कांड का खुलासा, जैन समाज में संतोष

इंदौर। नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा में हुई लाखो रुपये की बड़ी चोरी का पुलिस प्रशासन ने खुलासा कर दिया है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस मामले में 7 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 95 प्रतिशत चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। सबसे राहत व खुशी की बात यह है कि चोरी गई 7 पाषाण जिन प्रतिमाएं पूर्णतः सुरक्षित मिली हैं।
आज पुलिस आयुक्त ने प्रेस वार्ता कर और मंदिर कमेटी सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी सर्विलांस के आधार पर अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 7 सदस्यों को धर दबोचा गया। आरोपियों ने नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा के ताले तोड़कर गर्भगृह से 7 जिन प्रतिमाएं, चांदी के 12 छत्र, सोने-चांदी के आभूषण एवं दान पेटी से नकदी चोरी की थी। कुल नुकसान लगभग 27 लाख रुपये आंका गया था।
95% सामान बरामद, प्रतिमाएं क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर 7 जिन प्रतिमाएं, 10 चांदी के छत्र, आभूषण एवं 18 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि सभी जिनप्रतिमाएं पूर्णतः सुरक्षित हैं। यह सकल जैन समाज के लिए सबसे बड़ी राहत और खुशी की खबर है।

मंदिर ट्रस्ट कमेटी एवं दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद ने किया पुलिस का सम्मान
इस सफल खुलासे पर शहर की सकल दिगंबर जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। श्री नवग्रह दिगंबर जैन मंदिर ग्रेटर बाबा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त एवं क्राइम ब्रांच टीम का श्रीफल-शॉल भेंट कर सम्मान किया। ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र शकुंतला वेद ने कहा कि पुलिस की तत्परता से हमारे आराध्य तीर्थंकर भगवान की प्रतिमाएं सकुशल वापस मिली हैं। पूरा समाज पुलिस प्रशासन का आभारी है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई
पकड़े गए सभी 7 आरोपियों पर धारा 457, 380 भादवि के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बाकी शेष 5% सामान की बरामदगी के प्रयास भी जारी है। दिगम्बर जैन समाज समाजिक सांसद के अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा, अमित कासलीवाल, डॉ जैनेन्द्र जैन, हंसमुख गांधी अशोक काला टीके वेद मंयक जैन मनीष अजमेरा नकुल पाटोदी एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन श्रीमती रेखा जैन श्रीफल श्रीमती साधना दगडे आदि समाज ने पुलिस प्रशासन का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound