रतलाम में आनंद विभाग द्वारा 5 जून को भव्य पर्यावरण दिवस आयोजन, 15 संस्थाएं आएंगी एक मंच पर

रतलाम। आनंद विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2026 को हनुमान ताल पर सामूहिक रूप से मनाया जाएगा। इस बार “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत पूरा कार्यक्रम नीले रंग की थीम पर आधारित रहेगा।
शाम 5 से 7 बजे होने वाले इस आयोजन में रतलाम की 15 सामाजिक और आध्यात्मिक संस्थाएं सहभागी बन रही हैं। इनमें हार्टफुलनेस, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मारवाड़ी महिला मंडल, नमो ग्रुप फाउंडेशन, भारतीय स्त्री शक्ति, सप्तक म्यूजिकल ग्रुप एंड स्टूडियो, सर्व ब्राह्मण सभा, रतलाम अकाउंटेंट एसोसिएशन, महिला सहकारी साख समिति, जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था, रतलाम कला मंच, राजपुरोहित महिला जागृति मंच, लीनेस क्लब उड़ान रतलाम, गायत्री परिवार और महिला पतंजलि शामिल हैं।
आयोजक आनंद विभाग की जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री का कहना है कि सभी संस्थाएं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ एक साथ, एक मंच पर कार्यक्रम करेंगी। इसमें पर्यावरण संरक्षण की शपथ,जल परिक्रमा,पौधा/बीज वितरण, प्लाग वॉक, तथा 50 पर्यावरण मित्रों को वसुंधरा रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा।
आनंदक सीमा अग्निहोत्री,मधु परिहार, पुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया और गिरीश सारस्वत, सुरेंद्र अग्निहोत्री, ईश्वर सिंह राठौर, धर्मा कोठारी, विनीता ओझा ने अधिक से अधिक संख्या में पर्यावरण मित्र और सामाजिक संस्थाओं को शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound