जावरा नगर की जर्जर सड़कों एवं खुले गड्ढो के संबंध में संघटन द्वारा नगरीय प्रशासन मंत्री को ज्ञापन प्रेषित

जावरा(अभय सुराणा) । भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट रतलाम जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह जेतका,नगर अध्यक्ष शेखर नाहर द्वारा जावरा नगर की जर्जर सड़कों ,खुले गड्ढो एवं वर्षा रितु में संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री माननीय श्री केलाश विजयवर्गीय जी को जनहित में एक विस्तृत ज्ञापन प्रेषित किया गया है ।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जावरा नगर के मुख्य मार्गो,बाजारों एवं गली मोहल्लौ की अनेक सड़कें लम्बे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं । इसके अतिरिक्त पेयजल पाईप लाईन,गेस पाईप लाईन,दूरसंचार एवं अन्य निर्माण कार्यो के लिए विभिन्न स्थानों पर सड़कें खोदी गयी है। कयी स्थानों पर गड्ढो को खुला छोड़ दिया गया है तथा कहीं कहीं पर टेम्प्रेरि (अधूरा) भराव किया गया है जिससे मिट्टी,गिट्टी एवं पत्थर सडक पर फेले हुए हैं।
प्रशासन की लापरवाही वर्षा के दौरान सडक दुर्घटना,वाहन फिसलने,आमजन के घायल होने तथा यातायात बाधित होने की गम्भीर सम्भावना का कारण बन सकती है । विशेष रुप से रात्री के समय एवं जल भराव की स्थिति में खुले गड्ढे व सड़कों पर बिखरा मटेरियल बडे हादसो का कारण बन सकते हैं । संघटन ने मांग की है कि सभी खुले गड्ढों का तत्काल गुणवत्ता पूर्ण भराव कराया जाये।सडकों पर फेली निर्माण सामग्री हटायी जाये तथा वर्षा रितु में अनावश्यक सडक व अन्य खुदाई कार्यो पर रोक लगाई जाये। साथ ही नगरपालिका एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा नियमित मॉनीटरिंग कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। संघटन प्रशासन से अपेक्षा करता है कि आम नागरिकों की सुरक्षा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही शिघ्र की जाये ।

Play sound