जैन समाज के मुनिराजो का हुआ पहली बार टीकाकरण

जावरा (अभय सुराणा) । पूज्य गुरु भगवंत अध्यात्मयोगी श्री उमेशमुनि जी म.सा. अणु के सुशिष्य तपस्वी राज श्री दिलीपमुनि जी म. सा. श्री हेमंतमुनि जी म. सा. श्री अभय मुनि जी म. सा. श्री सुवेश मुनि जी म सा आदि ठाणा- 4 दिवाकर मार्ग (रंगरेज गली) जावरा स्थित जैन दिवाकर भवन पर विराजमान है। वर्तमान समय में कोरोना महामारी को देखते हुए आवश्यक सावधानियां रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है संत समाज की धरोहर है इस अमूल्य निधि को हमें सुरक्षित रखना जरूरी है इस विचार को ध्यान में रखते हुए श्री संघ के पूर्व महामंत्री सुभाष दुकडिय़ा के निवेदन पर श्री अभय मुनि जी म. सा. श्री हेमंत मुनि जी महारा साहब श्री सुवेश मुनि जी म.सा. के आज कोविड-19 वैक्सीनेशन का टीका सागर साधना भवन सोमवारीया पर लगवाया गया ।पूज्य श्री अभय मुनि जी महाराज साहब ने टीकाकरण स्थल पर मांगलिक फरमाई और शीघ्र ही कोरोना महामारी विश्व से समाप्त होने की मंगल कामना की। इस अवसर पर रेडक्रॉस के पूर्व चेयरमैन श्री वीरेंद्र सिसोदिया ्यङ्क श्री संघ के पूर्व मंत्री सुभाष टुकडिय़ा श्री संघ के कोषाध्यक्ष श्री महावीर छाजेड़ तपस्वीराज श्री अशोक गोलेछा उपस्थित थे। आपने सभी से अपील की है अधिक से अधिक टीका लगवा कर हमें सुरक्षित रहना है, देश एवं समाज मैं हम बीमारी फैलाने के कारण ना बने। सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में सहभागी बने। बी.एम.ओ. डॉक्टर दीपक पालडिय़ा का सहयोग सराहनीय रहा।

Play sound