जावरा(अभय सुराणा)। जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार की करुणा योजना के अंतर्गत गाय, बंदर एवं कुत्ते के आहार हेतु रोटी संग्रह योजना सत्र 2021-22 का शुभारंभ जीवदया प्रेमी प्रदीप जी चौधरी के 54 वें जन्मदिवस पर श्री राजेंद्र सूरी जैन दादावाड़ी के ट्रस्टी श्री अशोक जी लुक्कड़, डॉ. श्रीपाल जी जैन (एम.डी.मुम्बई) एवं दिलीप जी हेमावत की विशेष आतिथ्य में किया गया ।
इस अवसर पर ग्रुप के संजय आंचलिया, धर्मेश खारीवाल, दिनेश भंडारी, वीरेंद्र खेमसरा, अभिषेक बोरदिया, कमल पोखरना, जितेंद्र गोखरू, प्रदीप श्रीवास्तव, ललित पोखरना, मोहित सियार, भावेश हरण, अर्पित कोलन, काकाजी आदि उपस्थित थे।