विश्व पर्यावरण दिवस पर मानस भवन बगीचे में होगा पौधारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम

रतलाम 04 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम रतलाम द्वारा 05 जून शुक्रवार को प्रातः 9:30 बजे मानस भवन बगीचे में पौधारोपण एवं पर्यावरण जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया जाएगा तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा। नगर निगम ने समस्त पार्षदगण, जनप्रतिनिधियों, पर्यावरणविदों, गणमान्य नागरिकों तथा सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound