
रतलाम । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल द्वारा हनुमान ताल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री पवन सोमानी, सह-कोषाध्यक्ष श्री राजेन्द्र पाटीदार, सोशल मीडिया जिला संयोजक श्री तन्मय त्रिवेदी, मंडल महामंत्रिद्वय श्री विवेक शर्मा एवं श्रीमती भावना गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष श्री प्रकाश बंशीवाल, श्री संजय पांडेय, श्री दीपक राजपुरोहित, श्री राजेन्द्र सोलंकी, श्री धीरज प्रजापत, श्री बंटी चौहान, श्री शुभम टांक, श्रीमती इंदु मईड़ा, श्रीमती वैशाली राणावत, श्री धनालाल कीर, श्री अखिलेश पण्ड्या, श्रीमती शीतल पांचाल, श्रीमती सरोज सोलंकी, श्री प्रभाकर तावरे सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।