
जावरा (अभय सुराणा) । विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा स्थानीय अकेला हनुमान मंदिर परिसर पर वृक्षारोपण का आयोजन नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में एवं मंडल प्रभारी जिला महामंत्री जयवंत कोठारी एवं जिला महामंत्री महेश सोनी के विशेष आत्थिय में किया गया। जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने कहाँ की हमारी जननी हमें जन्म देती हैं हमारा जीवन का लक्ष्य बनाती हैं ठीक उसी प्रकार हमारे जीवन में पेड़ का विशेष महत्व होता है एक वृक्ष हमें हर पल जीवन प्रदान करता है वह हमें आक्सीजन ठंडक फल फुल और कई लाभ देता है तो हमे इसे मां कि तरह सहजना चाहिए सवारना चाहिए ।
इस मौके पर जिला महामंत्री महेश सोनी ने कहाँ की अच्छा पर्यावरण हमारे लियें जीवनदायिनी होता है हमें जीवन पर्यंत देते हैं इनकी हम सब को अपनी मां कि तरह देखभाल करना चाहिए ऐसा दुर दृष्टिकोण हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रहा जिन्होंने हमें एक पौधा मां के नाम लगाने का संकल्प दिया है।
नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा की जग जननी जगमाता भारतमाता का हम सब पर बड़ा उपकार हैं जिन्होंने हमें दिया ही दिया है हमें केवल अपने कर्तव्य का पालन करते हुए पर्यावरण को सहेजना हैं हमें प्रत्येक पेड़ की रक्षा अपने परिवार के सदस्य की तरह करना है।
उक्त जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया की आज पुरे विश्व में पर्यावरण दिवस के रुप में मनाया जा रहा है उसी तारतम्य मे भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय संगठन के आदेशानुसार जावरा नगर मंडल द्वारा अकेला हनुमान मंदिर पर वृक्षारोपण का अनुपम कार्य किया गया, वृक्षारोपण के पश्चात् स्वल्पाहार का लाभ प्रकाश बालचंदानी ने लिया, वृक्षारोपण कार्यक्रम दोरान नगर भाजपा के महामंत्री द्वय अनिल धारीवाल, मनीष ऊंटवाल के साथ नंदकिशोर महावार, मनोहर पांचाल, प्रमोद रावल, रजत सोनी, पंकज कांठेड़, सुभाष टुकडीया, संदीप रांका, प्रकाश बालचंदानी, दशरथ कसानीया, शरीफ कुरेशी, कृष्णकांत मोयनिवर, मोतीलाल यादव, अनिल त्रिवेदी, सुरेश चोरडिया, शरद डुंगरवाल, महेंद्र चौहान, शरीफ कुरैशी आदि उपस्थित थें। संचालन महामंत्री अनिल धारीवाल ने किया आभार महामंत्री मनीष ऊंटवाल ने व्यक्त किया, उक्त जानकारी संदीप रांका द्वारा प्रदान की गई।