पिपलोदा ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

रतलाम । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज पिपलोदा ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों की बैठक संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव भेरूलाल टांक, रतलाम संभाग अध्यक्ष प्रीतिपाल सिंह राणा, जिलाध्यक्ष राजेश जैन, संभागीय महासचिव विजय मीणा, एवं जिला महासचिव दिनेश दवे की उपस्थिति में पिपलोदा स्थित होटल ऋतुवन में संपन्न हुई । बैठक में संभागीय अध्यक्ष प्रीतिपाल सिंह राणा एवं जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने संभागीय सम्मेलन के आयोजन की रूप रखा प्रस्तुत की और कहा कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में रतलाम, मंदसौर और नीमच के पत्रकारों का समागम होगा । सम्मेलन में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा कर राज्य शासन से मांगे पूरी करने हेतु पत्रकारों द्वारा हुंकार भरी जाएगी । सम्मेलन में सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष शलभ जी भदौरिया संबोधित कर पत्रकारों से संगठनात्मक चर्चा करेंगे और पत्रकारों की समस्याओं से रूबरू होंगे।
बैठक में उपस्थित पिपलोदा ब्लॉक के अध्यक्ष प्रफुल जैन सहित सभी पदाधिकारियों ने संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने हेतु ब्लॉक के सौ प्रतिशत सदस्यों की उपस्थिति का संकल्प व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound