
रतलाम 7 जून। रानी मुणत के निधन के पश्चात परिवारजन ने नेत्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की है। शोक की इस घड़ी में भी परिवार ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाया और स्व. रानी मुणत के नेत्रदान कर दो नेत्रहीन के जीवन में उजाला भरने का निर्णय लिया। रवि मुणत की प्रेरणा से अरविंद मुणत, प्रवीण मुणत, अभिषेक मुणत, नमन मुणत आदि परिवार जनों ने नेत्रदान की अनुमति दी। तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष मयूर गांधी द्वारा मेडिकल कॉलेज डिन डॉ अनीता मुथा को सूचित किया गया। जिनके निर्देशन पर नेत्र विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ ऋषाेंद्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाहा, डा. विष्णु जागेड, सहायक हीरालाल के द्वारा मृतात्मा का कॉर्निया लिया गया। परिषद से हेमंत दख आदि उपस्थित थे।
अंत में परिषद ने शहर वासियों से अपील की कि वह नेत्रदान के प्रति जागरूक बने और अपने परिवार में भी इस विषय पर सकारात्मक चर्चा करें, ताकि मृत्यु के पश्चात भी हमारा जीवन किसी और के लिए प्रकाश का कारण बन सके।