लॉक डाउन और नियमों का पालन करे

नगर निगम का अब ना चलेगा बहाना-मास्क है लगाना अभियान जारी

रतलाम । कलेक्टर और निगम प्रशासक गोपालचंद डाड और निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशन में कोरोना बचाव का अभियान निरन्तर जारी है। सफाई मित्र समूह की टीम नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रांगोली के माध्यम से नागरिकों को निरन्तर कोरोना से बचाओं का संदेश देने के साथ ही आमजन को मास्क का निःशुल्क वितरण कर उन्हे सही ढंग से मास्क पहनने का तरीका भी समझा रही है।
इस मौके पर आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने नागरिकों से आव्हान किया है कि सभी लाँक डाउन का शत प्रतिशत पालन करे। कोविड-19 की चेन तोडने का ये सीधा तरीका है। लाँक डाउन के दौरान बहुत ज्यादा जरुरी होने पर ही घरों से निकले, क्यूकि आपकी जरा सी चूक आपके और आपके परिवार को संकट में डाल सकती है। नगर निगम के माध्यम से जगह-जगह सैनेटाईजेशन भी निरन्तर कराया जा रहा है।
उन्होने कहां कि नगर निगम अब ना कोई बहाना-मास्क है लगाना अभियान के माध्यम से नागरिकों को कोविड गाईड लाईन का पालन करने की समझाईश दे रहा है। ऐसे में आमजन भी मास्क का उपयोग, दो गज की दूरी और हाथों की धुलाई से जुड़े उपायों को अपनाए और अपना जीवन सुरक्षित रखे।

Play sound