फेडरेशन डे सेवा सप्ताह के अंतर्गत वृद्धाश्रम में भोजन प्रसादी एवं गौ-सेवा का आयोजन

रतलाम। अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप, रतलाम द्वारा फेडरेशन डे सेवा सप्ताह के अंतर्गत मानव सेवा एवं जीव-दया के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्रुप द्वारा दिनांक 4 जून 2026, गुरुवार को प्रातः अन्न क्षेत्र, वृद्धाश्रम, सुतारों का वास, रतलाम में भोजन प्रसादी एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मातुश्री शान्ताबाई गेन्दालाल जी कोठारी की पुण्य स्मृति तथा नियतिका कोठारी की नव्वाणु यात्रा के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के लाभार्थी हेमंत-प्रभा कोठारी एवं महेश-लक्ष्मी कोठारी रहे। राष्ट्रीय मार्गदर्शक हेमंत कोठारी ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सद्भाव, सहयोग एवं मानवता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
इसी श्रृंखला में दिनांक 7 जून 2026, रविवार को “एक सुबह गौशाला के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत श्री जैन दिवाकर स्मारक गौशाला, रतलाम में गौ-सेवा का विशेष आयोजन किया गया। प्रातः 7:30 बजे ग्रुप सदस्यों द्वारा गायों को रोटी, पशु आहार एवं हरा चारा खिलाया गया। साथ ही नवकार मंत्र जाप एवं विराजमान साध्वीजी की महामांगलिक का श्रवण भी किया गया।
इस अवसर पर संदीप-शशी चौहान, प्रदीप डांगी, सुशील कटारिया, बबिता चोरड़िया, जितेन्द्र चोपड़ा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
र्यक्रम के सहयोगी लाभार्थियों में चन्द्रशेखर-किरण सोनी, निलेश-निलीमा पोरवाल, शीतल-दीपाली पावेचा, महेश-लक्ष्मी कोठारी, आनंदीलाल-साधना राठौर, संजय-प्रमिला श्रीमाल तथा अनिल-सीमा गांधी शामिल रहे।
ग्रुप अध्यक्ष महेश कोठारी ने कहा कि गौ-सेवा मानव सेवा का ही एक स्वरूप है और ऐसे आयोजन समाज में करुणा, संवेदना एवं जीव-दया का संदेश प्रसारित करते हैं। ग्रुप के समस्त दम्पति सदस्यों के सहयोग से फेडरेशन डे सेवा सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound