17 जून को निकलेगी भव्य शौर्य यात्रा

भव्य शौर्य यात्रा को लेकर समिति ने दिया कार्यक्रम को अंतिम रूप

रतलाम। श्री हिन्दू वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप का 486 वां जन्मोत्सव पर भव्य शौर्य यात्रा दिं.17 जून 2026 बुधवार को सायं 4 बजे महलवाड़ा परिसर (राजमहल) से आयोजित किए जाने हेतु श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति एवं समस्त राजपूताना संगठन की बैठक आज राजपूत धर्मशाला श्री महाराणा प्रताप सभागृह में आयोजित की गई है । बैठक में श्री महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाली शौर्य यात्रा को लेकर अंतिम रूपरेखा तय करते हुए करीब 100 समितियों सदस्यों को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में समिति सदस्यों को अपने-अपने कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग क्षैत्रों की समिति का गठन करते हुए जिले में करीब 5000 से अधिक समाजजनों को सोशल मीडिया संदेश, मोबाइल नम्बर के माध्यम से सम्पर्क कर शौर्य यात्रा का निमंत्रण पत्र भेंट किया जा रहा है एवं आयोजन को भव्य बनाने हेतु समिति सदस्य प्रतिदिन सोशल मीडिया पर शौर्य यात्रा में आने निमंत्रण संदेश भेज रहे हैं और समिति आयोजन को सफल के लिए कार्य कर रही है। इसके नगर की अन्य सामाजिक संगठनों को भी शौर्य यात्रा में पधारने हेतु निमंत्रण भेंट किया जाएगा ।
बैठक में तय किया गया कि शौर्य यात्रा सायं 4 बजे महलवाड़ा परिसर (राजमहल) स्थित राजराजेश्वरी माँ नागणेचा माता,पदमावती माता एवं श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर महाआरती के पश्चात महाराजा रतन सिंह जी एवं महाराजा सज्जन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात शौर्य यात्रा शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी। इस अवसर पर आयोजित बैठक में क्षत्रिय राजपुताना समाज के सर्वश्री राजेंद्र सिंह गोयल, किशोर सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह सोलंकी, शैलेन्द्र सिंह देवड़ा, दाडमसिंह राठौर, सुरेंद्र सिंह वाघेला, नरेंद्र सिंह चौहान (एडवोकेट), महेंद्र सिंह सिसोदिया, रघुवीर सिंह सांखला, भारत सिंह पंवार, विक्रम सिंह भाटी, गोविंद सिंह चौहान, वीरेंद्र प्रताप सिंह खंगारोत, रविंद्र सिंह सोलंकी, नरेंद्र सिंह सिसोदिया, जितेन्द्रसिंह सोलंकी, कमलेशसिंह भाटी, दीपक सिंह देवड़ा, राजेश सिंह पंवार, मयंक सिंह राठौर, हर्ष सिंह पंवार, जीत सिंह जादौन, विजयसिंह पंवार, युवराज सिंह चौहान, पुष्पेंद्र सिंह चौहान,नवनीतसिंह देवड़ा, देवेन्द्रसिंह जाधव, अमनसिंह चंद्रावत, लखन सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह सोलंकी, विशाल सिंह पवार, त्रिपाल सिंह डोडिया, जयराज सिंह पंवार, जोगेन्द्र सिंह सिसोदिया, ज्ञानेश्वर सिंह परिहार, मुकेश सिंह सोलंकी, मनोहर सिंह चौहान, किरण गोयल, नीतु राठौर, जसकुंवर पंवार, विजया पंवार, कृतिका सोलंकी,राजकुमारी पंवार, वंदना भाटी, प्रीति परिहार, प्रमिला देवड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजजन बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक का संचालन निखिलेश सिंह पंवार ने किया एवं आभार श्रीमती जया गोयल ने व्यक्त किया।
आयोजन समिति सदस्यों ने सभी समाज जनों से आग्रह किया है कि हिन्दू वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनावें । उक्त जानकारी नरेन्द्र सिंह चौहान ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound