

रतलाम 8 जून । अधिकमास के पावन अवसर पर टाटानगर स्थित बुद्धेश्वर सत्संग हॉल में श्री बुद्धदेव भक्त मंडल द्वारा आयोजित भव्य एवं संगीतमय “नानी बाई का मायरा” कथा के द्वितीय एवं तृतीय दिवस की कथा का गरिमामय समापन हुआ। सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री अनिरुद्ध जी मुरारी के श्रीमुख से बह रही रसधारा का रसास्वादन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। यह कथा आगामी 10 जून (बुधवार) तक चलेगी।
कथा के दौरान पूज्य पंडित अनिरुद्ध जी मुरारी ने भक्त शिरोमणि नरसिंह जी का अत्यंत मार्मिक वृत्तांत सुनाया, जिसे सुनकर पाण्डाल में उपस्थित समस्त भक्तजन आत्म-विभोर हो गए। इसके साथ ही नानी बाई के मायरे का प्रसंग भी विस्तार से सुनाया गया। प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित हो रही इस कथा में पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है और श्रद्धालु धर्म लाभ ले रहे हैं।
कथा के समापन पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आर डी ए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी,निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, और श्री बुद्धेश्वर ट्रस्ट मंडल के ट्रस्टीयों ने भगवान ठाकुर जी की आरती उतारी।
भक्त मंडल के राकेश मोदी, विजय पोरवाल पाशा, विपुल कुमावत, राज जोशी, चेतन्य शर्मा, हसमुख नागोरा, गोपाल राठी, मनीष सुरेका, गोपाल जाट, सुनील भाई, मनोहर सोनी, आशीष डागा, विकास मोदी, मनीष जैन, उपमंन्यु सोनी, गोविन्द अग्रवाल, प्रकाश सोनी, भरत सोलंकी, जीतू कुमावत, देवेंद्र चौहान, मनोहर भाई आदि ने समस्त भक्त जनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने एवं धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी नीलेश बाफना ने दी।