


रतलाम। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) जिला रतलाम का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 7 जून 2026, रविवार को होटल लावण्या पैलेस, महू रोड रतलाम में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय महासचिव गोवर्धन लाल गुवाटीया ने की। विशेष अतिथि के रूप संभाग अध्यक्ष अंबाराम बोस, ब्रजमोहन सुरावत (संयुक्त संचालक वित्त), आर.के. दादोरिया (प्रांतीय महासचिव, मप्र अजाक्स भोपाल), पवन वर्मा (प्रांतीय सचिव), डॉ. रमेश चंद्र पंवार , जी.एल मालवीय (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, बड़नगर) तथा सामाजिक चिंतक श्री जे.के. मालवीय मंचासीन रहे। प्रारंभ में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का शाल ,पुष्पहार एवं बाबा साहब की तस्वीर स्मृति स्वरूप भेट कर सम्मान किया गया। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष कैलाशचंद पग्गी द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने उद्बोधन में श्री मौर्य ने संगठन की एकता, सामाजिक न्याय, कर्मचारी हितों की सुरक्षा एवं शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अजाक्स संगठन सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ अधिकारी-कर्मचारी वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी मंच है।
श्री गुवाटीया ने युवा कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सामाजिक हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर संभागीय उपाध्यक्ष कविता डामोर, कोषाध्यक्ष कुणाल वर्मा, सचिव जगन्नाथ सूर्यवंशी सचिव प्रेमसिंह कतीजा, हरिराम ओहरी,प्रवक्ता गोपाल बोरिया, शंभुलाल मालवीय शांतिलाल बोस बसंत निनामा, मानसिंह देवड़ा, संजीव रैकवार, अमरुलाल सोलंकी, जी. आर. दडीग़, सुनीता पग्गी, राकेश भगोरा, कांतिलाल डोडियार, मोतीलाल मालवीय, प्रभु सोलंकी, शंकरलाल कटारिया, राकेश झड़गामा भरत लिंबोदिया ,बद्रीलाल कटारिया,रामलाल सोलंकी, शांतिलाल खराड़ी,राजेंद्रचोहन, दिनेश निनामा, नीतेश गामड़ ,शांतिलाल फुलेरिया,कैलाश देवडा, कालूराम खराड़ी अशोक खेड़े,कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हरिराम जाटव द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन संयुक्त सचिव समाजसेवी सूरतलाल डामर द्वारा व्यक्त किया गया।