
इंदौर । आचार्य भगवान प. पू. डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. का दीक्षा दिवस तीन दिवसीय सेवा कार्य के अन्तर्गत मनाया गया ।

प्रथम दिवस नि:शुल्क पोहा वितरण किया गया
जैन दिवाकर विचार मंच युवा शाखा मध्य प्रदेश प्रांत द्वारा प्रथम दिवस निशुल्क पोहा वितरण किया गया। निशुल्क पोहा सेवा का लाभ प्रांतीय युवा अध्यक्ष सौरभ जैन (नानू)के नेतृत्व में एवं समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण की उपस्थिति में गौ सेवा का लाभ लिया । जैन दिवाकर विचार मंच युवा शाखा मध्य प्रदेश प्रांत प्रांतीय युवा टीम द्वारा 51 किलो पोहा वितरण का लाभ लिया।


द्वितीय दिवस गौ सेवा का लाभ लिया
आचार्य भगवान श्री जी के दीक्षा दिवस के तीन दिवसीय सेवा कार्य का आज द्वितीय दिवस गौ सेवा रहा। जैन दिवाकर विचार मंच युवा शाखा मध्य प्रदेश प्रांत द्वारा गौ सेवा का लाभ प्रांतीय युवा अध्यक्ष सौरभ जैन (नानू)के नेतृत्व में एवं समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण की उपस्थिति में गौ सेवा का लाभ लिया । जैन दिवाकर विचार मंच युवा शाखा मध्य प्रदेश प्रांत प्रांतीय युवा टीम द्वारा आज 1000 किलो तरबूज ओर सब्जी गोशाला मे गौसेवा का लाभ लिया

तृतीय दिवस निशुल्क कॉपी वितरण
आचार्य भगवान श्री जी के दीक्षा दिवस के तीन दिवसीय सेवा कार्य के अन्तर्गत तृतीय दिवस निशुल्क कॉपी वितरण का विमोचन रहा। श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली अल्पसंख्यक योजना युवा शाखा मध्य प्रदेश प्रांत द्वारा निशुल्क कॉपी वितरण का विमोचन किया ।
विमोचन के मुख्य अतिथि जैन कॉन्फ्रेंस- विश्वस्त मंडल के चेयरमैन सम्माननीय श्री मान रमेश जी भंडारी (बाऊजी) एवं अल्पसंख्यक योजना युवा शाखा के प्रांतीय युवा अध्यक्ष सौरभ जैन (नानू) एवं समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य के नेतृत्व में निशुल्क कॉपी वितरण का विमोचन किया ।