जर्जर भवनों को चिन्हित कर डिस्मेंटल करने की कार्यवाई करें

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

रतलाम 8 जून । कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आज प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाईन, समयावधि पत्रों, समग्र ई केवायसी एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गये । बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना, एसडीएम आर्ची हरित सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक मे समीक्षा के दौरान सी एम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण एल -1 स्तर पर ही करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गये । सी एम हेल्पलाइन के प्रकरणों मे शिकायत कर्ता से बात करके समाधानकारी जवाब पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गये । साथ ही समग्र ई-केवाईसी का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश नगरीय निकाय सी एम ओ एवं जनपद सीईओ को दिए गये । बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभागों के जर्जर भवनों को चिन्हित कर डिस्मेंटल करने की कार्यवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को जर्जर स्कूल भवनों को प्राथमिकता से चिन्हित कर वर्षाकाल प्रारंभ होने के पूर्व डिस्मेंटल करने की कार्यवाई के लिए निर्देशित किया।
बैठक में प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार सरकार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आगामी 12 जून से 18 जून तक सभी जनपद मुख्यालय एवं नगरीय निकायो मे जनकल्याण शिविर आयोजित किये जायेंगे । सभी विभागीय अधिकारी निर्देशानुसार जन कल्याण शिविर के आयोजन की तैयारी कर ले। जनकल्याण शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासन की प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं (सेचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित) से वंचित पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उनका पंजीयन, स्वीकृति एवं लाभ वितरण सुनिश्चित करना तथा आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound