आवेदको का रजिस्ट्रेशन ऑन द स्पॉट किया जावेगा
रतलाम 8 जून। प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम ने बताया कि मध्यप्रदेश की समस्त शासकीय एवं निजी आईटीआई में सत्र 2026 के लिये प्रवेश की कार्यवाही 26 मई से प्रारंभ हो चुकी है। इसी तारतम्य में आवेदकों को प्रवेश सम्बंधित जानकारी, पंजीयन एवं अन्य मार्गदर्शन के लिए आईटीआई रतलाम में 10 जून को प्रवेश मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आवेदको का रजिस्ट्रेशन ऑन द स्पॉट किया जावेगा। प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी मेले में उपस्थिन होकर प्रवेश सम्बंधित अपनी समस्त शंकाओ का समाधान कर सकते है एवं पंजीयन और चॉइस फीलिंग भी कर सकते है, रजिस्ट्रेशन के समय केवल पोर्टल निर्धारित शुल्क का भुगतान आवेदकों को ऑनलाइन स्वयं को करना होगा, इसके अतिरिक्त कोई राशि का भुगतान नहीं करना है।आवेदकों को रजिस्ट्रेशन के समय अपने समस्त दस्तावेज जैसे फोटो, आधार, समग्र आईडी, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। जो आवेदक 8वीं के आधार पर प्रवेश लेना चाहते है उनकी 8वीं की अंकसूची एवं जो आवेदक 10 वीं के आधार पर प्रवेश लेना चाहते है, उनकी 10वीं की अंकसूची, और जो आवेदक 8वीं एवं 10 वीं दोनों के आधार पर प्रवेश लेना चाहते है, उनकी दोनों अंकसूची लाना, दिव्यांगजन हेतु दिव्यांगता का प्रमाण पत्र तथा ई मेल आईडी लाना अनिवार्य है।
जिले में रतलाम, बाजना, सैलाना, आलोट, जावरा एवं पिपलौदा में शासकीय आईटीआई संचालित है, जिसमें कुल सीट 1384 उपलब्ध है। प्रवेश के इच्छुक आवेदक विभाग के पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर अथवा अपने नजदीकी आईटीआई में जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। रजिस्ट्रेशन एवं ट्रेड़ों में च्वाईस फिलिंग का कार्य 01 जून से 30 जून तक किया जाएगा।