कटनी । कोरोना मरीजों को राहत देने जैन समाज ने सराहनीय पहल की है। गौशाला स्थित जैन धर्मशाला में जहाँ कोविड केयर सेंटर शुरू किया जा रहा है, वही आक्सीजन की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए आक्सीजन का प्रबंध भी समाज की ओर से किया जा रहा है। इसी कड़ी में 12 ऑक्सीजन मशीन की पहली खेप कटनी पहुंच चुकी है। जैन समाज द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे इन 12 ऑक्सीजन मशीनों से मरीजों के इलाज में काफी राहत मिल सकेगी।