जावरा में गूंजेगा मालवा का वैचारिक स्वर, 11 से 13 जून तक होगा ‘तृतीय मालवा विचार मंथन’

युवा विकास, साहित्य और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर तीन दिवसीय वैचारिक अनुष्ठान का आयोजन

जावरा (अभय सुराणा) । अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन के प्रकल्प “समग्र मालवा” द्वारा वैचारिक अनुष्ठान के रूप में तृतीय “मालवा विचार मंथन” का आयोजन 11 जून से 13 जून 2026 तक किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 7:30 बजे श्रीराम विद्या मंदिर, जावरा में आयोजित होगा, जिसमें मालवा के विकास, साहित्य, संस्कृति एवं महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चिंतन और संवाद होगा।
यह जानकारी अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन के अध्यक्ष अभय कोठारी, समग्र मालवा के संयोजक मनोहर सिंह चौहान ‘मधुकर’, कार्यक्रम समन्वयक रमेश मनोहरा, जगदीश उपमन्यु, सचिव महेश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष दिलीप त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिवस 11 जून को मालवा विचार मंथन का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर “मालवा के विकास में युवाओं की भूमिका” विषय पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय का विशेष उद्बोधन होगा। इस सत्र के संयोजक वीरेंद्र सिंह चौहान एवं सहसंयोजक विनोद चौरसिया रहेंगे।
12 जून को साहित्य समागम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट जनों का सम्मान किया जाएगा तथा क्षेत्र के साहित्यकारों द्वारा काव्य एवं साहित्यिक रचनाओं का पाठ किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजेंद्र त्रिवेदी एवं सहसंयोजक अभय श्रीवास्तव होंगे।
कार्यक्रम के अंतिम दिवस 13 जून को महिला संगोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें नगर की विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय एवं विशिष्ट महिलाओं द्वारा अपने अनुभव साझा किए जाएंगे। महिला सशक्तिकरण और समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस सत्र की संयोजक श्रीमती अर्चना करनावट तथा सहसंयोजिका श्रीमती कोकिला उपमन्यु एवं श्रीमती किरण सोनी होंगी।
संस्था के रतनलाल उपाध्याय, शिखर धारीवाल, अशोक तिवारी, राहुल उपमन्यु, सैय्यद अमजद अली, राजेंद्र सिसोदिया, शिवराज सिंह तोमर, श्रेयांश कोठारी, जगदीश धनोतिया, सविता पटेल, चंचल गादिया, कृष्णा जोशी, अमन सिसोदिया, अशोक श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस वैचारिक अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound