साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा मुमुक्ष नवरतन कोठारी का अभिनंदन किया

रतलाम। आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी महाराज साहब के अज्ञानवर्ती शासन दीपक निश्चल मुनि जी महाराज साहब आदि ठाना के दर्शनार्थ पधारे बैंगलोर निवासी मुमुक्ष नवरत्न जी कोठारी ने अपने परिवार सहित रतलाम पधार कर चरित्र आत्माओं का दर्शन लाभ दिया एवं समता भवन नोलाईपुरा पर प्रवचन का लाभ लिया।
इस अवसर पर साधुमार्गी जैन संघ के उपाध्यक्ष प्रितेश गादिया ने बताया कि संघ अध्यक्ष विनोद मेहता, राष्ट्रीय प्रवृती के महेश नाहटा, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सेठिया, सुदर्शन पिरोदिया, कांतिलाल छाजेड़, निर्मल लूनिया, सुशील गोरेचा, दशरथ बाफना, अतुल बाफना, विनोद मूणत, सुनील पटवा, प्रकाश नांदेचाम, सुमित कटारिया, सुनीता मूणत, संगीता मूणत, अर्पित गांधी, नमन कोठारी, पुष्पा सेठिया,सरोज पिरोदिया, प्रीति मूणत, कमल पिरोदिया, शांतिलाल भटेवरा एवं संघ महिला मंडल बहु मंडल युवा संघ बालक मंडल बालिका मंडल के सदस्यों ने मोक्ष भाई को कुमकुम चावल का तिलक लगाकर विशाल श्रीफल द्वारा अभिनन्दन किया। संघ अध्यक्ष विनोद मेहता ने सभा में अपने भाव रखें और कहां की संयम के मार्ग पर चलने वाले अपने जीवन में मोह माया को त्यागने वाले हमें उत्कृष्टता कि साधना करते हैं वह सभी के लिए जीवन में अपनी एक अलग छाप छोड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound