मिशन नींव: आंगनवाड़ी ईसीसीई प्रशिक्षण खेल गतिविधि आधारित शिक्षा पर जोर

बड़ावदा केंद्र का प्रशिक्षण हुआ

बड़ावदा(शिरीष सकलेचा)। महिला बाल विकास रतलाम और रॉकेट लर्निंग संस्था के संयुक्त तत्वावधान मे संचालित मिशन नीव कार्यक्रम के जरिए गुरुवार को परियोजना जावरा ग्रामीण के सेक्टर बड़ावदा के केंद्र भूतेडा मे आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
मिशन नीव कार्यक्रम कि जिला समन्वयक टीना कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी राम निवास बुधोलिया के नेतृत्व और मार्गदर्शन मे मिशन नीव कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जहाँ जिले कि सभी कार्यकर्त्ता को फेज 2 मॉड्यूल 1 के तहत विकास के राज्य स्तरीय कैलेंडर आधारशिला विषय पर प्रशिक्षण दिया गया था। वही अब फेज 2 मॉड्यूल 2 के जरिए विकास के आयाम और गतिविधि के साथ टीचर लर्निंग मटेरियल( कम लागत सामग्री का उपयोग) पर महत्व दिया जा रहा है इसी के साथ बच्चो के लिए सुरक्षा और सामाजिक भावनात्मक विकास के महत्व को दिया जा रहा है आंगनवाड़ी मे समावेशी वातावरण आदि विषयो को समाहित कर प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
इसी कड़ी मे गुरुवार को परियोजना अधिकारी अंकिता पाटीदार और पर्यवेक्षक ममता शर्मा के नेतृत्व मे सेक्टर बड़ावदा केंद्र भूतेडा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता के साथ प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण मे आंगनवाडी पर बच्चो के साथ एसीसीई गतिविधि प्रतिदिन केंद्र पर करवाने और विडिओ फोटो मिशन नीव ग्रुप मे भेजने पर रॉकेट लर्निंग मिशन नीव द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। जिसमे सेक्टर कि सभी कार्यकर्ता मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound