
रतलाम ।सामाजिक वैचारिक सरोकार के लिए अग्रणी डॉ वेद प्रताप वैदिक मंच रतलाम के संयोजक डॉ प्रदीपसिंह राव और श्री हिम्मत जैन गेलड़ा ने महापौर प्रहलाद पटेल से उनके अलकापुरी आगमन पर भेंट कर उन्हें वर्षा जल संचय के लिए बुद्धिजीवियों के संकल्प और जनजागरुकता की जानकारी दी तथा संकल्प पत्र भेंट किए उन्हें बताया कि मंच के कई सदस्य और मोहल्ले के निवासी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के लिए सहमत हैं। श्री प्रहलाद पटेल ने विस्तार से जानकारी साझा करते हुए कहा कि आप सबके नाम चिन्हित करके दीजिए,हम इस नेक कार्य में पूरा सहयोग करेंगे।मंच के सज्जनगृति के कार्य की आपने सराहना की ।