
रतलाम। परस्पर संस्था द्वारा आगामी 14जून रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले चार वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन कर 300 से अधिक यूनिट रक्त दान किया है।
स्वर्गीय श्रीमती मनीषा महेश अग्रवाल की स्मृति में आयोजित यह शिविर इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून रविवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक मानव सेवा समिति,कॉलेज रोड पर आयोजित किया जावेगा। संस्था प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने समस्त रक्तदाताओं से आग्रह किया है रक्तदान कर पुण्य लाभ अर्जित करे।