एनीमिया मुक्त भारत संकल्प: भारत विकास परिषद जावरा द्वारा विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालय में लगाया गया एनीमिया जांच शिविर आयोजित

संस्था द्वारा लगाया गया पुलिस कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जावरा (अभय सुराणा) । भारत विकास परिषद शाखा जावरा एवं महिला शाखा द्वारा एनीमिया मूक्त भारत प्रकल्प के अंतर्गत लगाए जा रहे 4 दिवसीय एनीमिया जाँच शिविर अलग अलग विद्यालयो व महाविद्यालय में लगाये गए। साथ ही नगर के पुलिस कर्मियों व जवानों के के लिए विशाल निःशुल्क स्वास्थ शिविर लगाया गया।प्रारंभिक रूप में मॉडल स्कूल (उत्कृष्ट विद्यालय) एवं सरस्वती विद्यालय (सरस्वती पुरम), जावरा में विशेष एनीमिया जांच कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय कक्षा 9वी से 12वी की छात्राओं की एनीमिया जांच की गई। साथ ही स्वास्थ जांच में बीपी और शुगर की भी जांच की गई। साथ ही शासकीय भगतसिंह कॉलेज स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा लगाए गए NSS कैम्प में एनीमिया जाँच शिविर लगाया गया। आयोजित जाँच शिविर में सेकड़ो विद्यार्थोयो ने इस शिविर ल लाभ लिया।
इस विशेष एनीमिया टेस्ट कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष कान्हसिंह जी चौहान एवं शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय की प्राचार्या विद्या जी तिवारी उपस्थित रहीं।
अतिथि कान सिंह जी चौहान ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य प्रकल्प और बाकी समस्त सेवा कार्यों की सराहना करते हुए पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, प्राचार्या विद्या जी तिवारी ने उपस्थित छात्राओं को एनीमिया से बचाव के लिए जंक फूड और फास्ट फूड से दूरी बनाने और संतुलित दिनचर्या अपनाने का मार्गदर्शन दिया।
वही, संस्था कोषाध्यक्ष निलेश जोशी ने बताया कि एनीमिया जांच शिविर के साथ ही शहर सिटी थाना पर शहर व आसपास के समस्त क्षेत्र के पुलिसकर्मियों व जवानों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित किया गया। जिसमें कई पुलिस कर्मियों ने इस स्वास्थ्य शिविर के लाभ लिया। आयोजित स्वास्थ्य शिविर में थाना प्रभारी महोदय दीपक मंडलोई एवं CSP महोदय श्री युवराज सिंह जी चौहान का सम्मान संस्था के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए थाना प्रभारी श्रीमान दीपक मंडलोई ने कहा कि पुलिसकर्मी व जवान बड़ी मुस्तेदी से नगर व क्षेत्रो की सुरक्षा करने का कार्य करते हैं। संस्था भारत विकास परिषद ने पुलिसकर्मियों के लिए यह स्वास्थ्य शिविर लगाया, उसके लिए श्री मंडलोई ने संस्था व संस्था के पदाधिकारियों को शुभकामनाएव धन्यवाद प्रेषित किया।
इसी कड़ी में, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कान सिंह चौहान का स्वागत संस्था अध्यक्ष शेखर नाहर, भगतसिंह महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती विद्या तिवारी का स्वागत कोषाध्यक्ष निलेश जोशी, संस्था सचिव गोपाल सेठिया ने सरस्वती विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेणुका शर्मा का स्वागत किया। मॉडल स्कूल की प्राचार्या श्रीमती निर्मला बैरागी का स्वागत महिला प्रमुख रितु सिसोदिया और सरदार पटेल की मुख्य चिकित्सिका श्रीमती गीता नायर का स्वागत दिव्या राठौर ने किया।
भारत विकास परिषद शाखा जावरा के अध्यक्ष शेखर नाहर ने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत भारत विकास परिषद का प्रमुख सेवा प्रकल्प है। इसके माध्यम से किशोरियों एवं महिलाओं में एनीमिया की जांच कर उन्हें संतुलित आहार, आयरन एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एनीमिया में हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाले लक्षणो के बारे में बताया।
आयोजित कैंप व शिविर में संस्था के पदाधिकारी अध्यक्ष शेखर नाहर, सचिव गोपाल सेठिया, कोषाध्यक्ष निलेश जोशी, महिला प्रमुख रितु सिसोदिया से साथ संस्था सदस्य दिनेश सिसोदिया, सत्येन्द्र जोशी, गिरिराज उपाध्याय, अंबाशंकर शिकारी,निलेश मेहता, विजय अरोड़ा, दिनेश भावसार, मनीष जाजोदिया, निलेश सुराणा, गिरिराज उपाध्याय, विनोद चौरसिया, महिला शाखा से चित्रा अरोड़ा, दिव्या राठौर, वर्षा शिकारी, अभय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहें।
सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की चिकित्सिका श्रीमती गीता नायर, मार्केटिंग हेड प्रेम बनोपा और महमूद खान एवं उनकी पूरी टीम ने इस एनीमिया जांच शिविर में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।
एनीमिया मुक्त भारत प्रकल्प के अंतर्गत एनीमिया जांच शिविरों का आयोजन 9 सितंबर से 12 सितंबर तक अलग-अलग विद्यालयों एवं संस्थानों में किया जा रहा है। जिसमे सरदार पटेल व भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान निःशुल्क दवाइयां भी वितरण की जाएगी। आयोजित शिविर का संचालन संस्था के वरिष्ठ सदस्य निलेश मेहता ने किया और आभार संस्था कोषाध्यक्ष निलेश जोशी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *