चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम के अस्पताल अधीक्षक का प्रभार डॉ.प्रदीप कुमार मिश्रा को सौंपा गया
रतलाम । उज्जैन संभागायुक्त श्री संदीप यादव ने एक आदेश जारी कर चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम के अधिष्ठाता का प्रभार प्रोफेसर सह अस्पताल अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र गुप्ता को सौंपा है। यह प्रभार अस्थाई रूप से रहेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम के अधिष्ठाता का प्रभार डॉ.श्रीमती शशि गांधी को सौंपा गया था। उक्त आदेश के पश्चात डॉ.जितेन्द्र गुप्ता अधिष्ठाता का प्रभार संभालेंगे। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
वही उज्जैन संभागायुक्त श्री संदीप यादव ने एक आदेश जारी कर चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम के अस्पताल अधीक्षक का प्रभार प्राध्यापक डॉ.प्रदीप कुमार मिश्रा को सौंपा है। यह प्रभार अस्थाई रूप से रहेगा। उल्लेखनीय है कि चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम के अस्पताल सह अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र गुप्ता को चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम का अधिष्ठाता का प्रभार दिया गया है। डॉ.जितेन्द्र गुप्ता की जगह डॉ.प्रदीप कुमार मिश्रा अस्पताल अधीक्षक का प्रभार संभालेंगे। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।