श्री पदमावती माता जी एवं श्री चामुंडा माताजी को चुनरी चढाई जाकर, कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए पुजा और आरती की गई

रतलाम। चैत्र नवरात्रि की सप्तमी पर श्री गढखखई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति के द्धारा कोरोना महामारी के चलते लाकडाऊन की वजह से 111 भगवा ध्वजों के साथ 111 फिट लम्बी चुनरी को लेकर 39 किमी की भव्य पैदल चुनरी यात्रा जो श्री पदमावती मंदिर राजमहल रतलाम से श्री गढखखई माता जी राजापुरा तक जाती है को प्रतिकात्मक रुप से मनाया जाकर, आज सप्तमी को शांय 6 बजे श्री पदमावती माता जी एवं श्री चामुंडा माता जी को 11-11 फिट की चुनरी चढाकर इस कोरोना महामारी से देश और दुनिया से खत्म करने हेतू पूजा की गई। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र रांका, उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान, विपिन सोनी, गोपाल शर्मा एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रत्ना पाल आदि उपस्थिति थे। समिति सदस्यों द्धारा अष्टमी 20 अप्रैल को प्रातः 6 बजे श्री गढखखई माता जी को चुनरी चढाई जाएगी।

Play sound