26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया

रतलाम । आज गुलाब चक्कर में अखिल भारतीय भील समाज का 26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। आदिवासी एकता परिषद अखिल भारतीय भील समाज जय आदिवासी युवा शक्ति वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था महाराणा पूजा भील जन कल्याण संगठन मध्य प्रदेश आजाक्स संगठन के संयुक्त तत्वाधान में भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया।
सर्व प्रथम बिरसा मुंडा, टंट्या भील, डॉ भीमराव अंबेडकर, मां शबरी आदि महापुरुषों के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया। बैठक में समाज विकास एवं उत्थान के लिए सामाजिक एकता बनने पर विशेष जोर दिया तथा सामाजिक एकता कायम करने के लिए जन जागृति अभियान चलाया जाएगा। तथा समाज में हो रही व्याप्त कुरीतियां ,बुराइयां कुप्रथाओ, जैसे दहेज, मृत्यु भोज,कपड़ा प्रथा, सामुहिक में एक से अधिक मिठाया न बनाना, भाजगड़ा प्रथा, बांगड नोत्रा , डीजे को बंद करने के लिए मोहल्ला मोहल्ला, फलिया_ फलिया, गांव गांव, कस्बा _कस्बा, नगर नगर, महानगर तथा देश दुनिया में छोटे-छोटे सामाजिक चिंतन शिविर, सामाजिक जागरूकता शिविर, मार्गदर्शन शिविर, मार्गदर्शन शिविर, परामर्श शिविर,ग्राम सभा, नुक्कड़ सभा, नुक्कड़ नाटक मंचन, दुंडी पिट वाना, पदयात्रा, रैलियों का आयोजन कर समाजिक जागरूकता फैलाकर समाज को एक करने के लिए प्रयास किया जावेगा।एक नशा मुक्ति नया समाज निर्माण कर बीड़ी, सिगरेट, पान, गुटका, तम्बाकू ,मदपान,सेवन नहीं करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर कैलाशचन्द्र पग्गी (अध्यक्ष अजाक्स),बद्रीलाल कटारिया, एडवोकेट नवीन डामोर, शंकरलाल भुरिया, भेरुलाल भाभर, अनिल कटारिया, विजय खदेड़ा, योगेश डामर, चंदूमावी, मनोज मोरी,शांतिलाल पग्गीं, समाजसेवी सूरतलालडामर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound