
- गोंदिया के राजेंद्र जैन बने राज्यसभा सदस्य, जैन समाज में हर्ष की लहर
- णमोकार तीर्थ प्रणेता प्रज्ञाश्रमण सारस्वताचार्य देवनन्दि जी गुरुदेव का मिला आशीर्वाद
- णमोकार तीर्थ ट्रस्ट परिवार चांदवड ने दी हार्दिक शुभकामनाएं
- “नेतृत्व और समाज सेवा नई ऊंचाइयों को छुए” – शुभेच्छुकों की मंगलकामना
गोंदिया (राजेश जैन दद्दू) । गोंदिया महाराष्ट्र निवासी श्री राजेंद्र जैन के राज्यसभा सदस्य बनने पर संपूर्ण भारत वर्षीय जैन समाज में हर्ष एवं गौरव का माहौल है। णमोकार तीर्थ प्रणेता प्रज्ञाश्रमण सारस्वताचार्य देवनन्दि जी गुरुदेव के शुभ आशीर्वाद से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त हुई है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि णमोकार तीर्थ ट्रस्ट परिवार, इंदौर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, संसद के अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा, हंसमुख गांधी, टीके वेद,मंयक जैन, सुभाष काला, सुशील पांड्या अजय जैन मिटां एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन, श्रीमती रेखा जैन श्रीफल, साधना दगडे ने हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करते हुए कहा -की “यह भारत वर्षीय जैन समाज के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। आपका नेतृत्व और समाज सेवा का कार्य निरंतर नई ऊंचाइयों को छूता रहे, इसी मंगलकामना के साथ आपको उज्ज्वल भविष्य की शुभेच्छाएं।”* दद्दू ने कहा कि
आप के मनोनयन से भारत वर्षीय जैन समाज का बढ़ा मान श्री राजेंद्र जैन लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। जैन समाज के हितों के लिए वे सदैव अग्रणी* रहे हैं। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति से न केवल महाराष्ट्र बल्कि संपूर्ण देश के जैन समाज* का मान बढ़ेगा। संसद में जैन समाज की आवाज और मजबूती से गूंजेगी ।