गुलाब चक्कर रतलाम शहर को अनुपम सौगात

रतलाम। शहर की ऐतिहासिक धरोहर गुलाब चक्कर के जीर्णोद्धार की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर विशनित योग संस्थान द्वारा सुरमयी संगीत संध्या का आयोजन शहर के ख्यातनाम चुनिंदा गायक कलाकारों के सहयोग से पूर्व जिलाधीश रतलाम एवं अपर सचिव वन विभाग मध्य प्रदेश शासन श्री राजेश जी बाथम, महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल उपाध्यक्ष गोविंद काकानी के आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार जैन, विशाल वर्मा, रमेश सोनी, आनंद त्रिलोकचंदानी, सुरेंद्र जैन, हितेश व्यास, नितेंद्र आचार्य, नरेंद्र त्रिवेदी, रत्नेश विजयवर्गीय आदि द्वारा श्री राजेश बाथम एवं महापौर प्रहलाद पटेल का स्वागत एवं अभिनंदन शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार जैन ने कहा कि गुलाब चक्कर रतलाम शहर के संगीत प्रेमियों के जिला प्रशासन की अनुपम सौगात है। संगीत संध्या में शहर की अनेक प्रतिष्ठित संगीत संस्थाओं के ख्यात नाम कलाकारों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। संगीत संध्या का संचालन नरेंद्र त्रिवेदी द्वारा किया गया एवं आभार विशाल वर्मा एवं नितेंद्र आचार्य द्वारा प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound