श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) का पदभार ग्रहण किया

रतलाम । भारतीय रेल विद्युत अभियंता सेवा (IRSEE) के 2014 बैच के अधिकारी श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) का पदभार ग्रहण कर लिया है।
श्री गुप्ता एक अनुभवी एवं दक्ष रेलवे अधिकारी हैं, जिन्हें विद्युत कर्षण वितरण विद्युत अनुरक्षण, परिचालन प्रबंधन तथा प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हरकोर्ट बटलर प्राविधिक संस्थान (HBTI), कानपुर से बी.टेक. की उपाधि प्राप्त की है। भारतीय रेल विद्युत अभियंता सेवा में चयन के पश्चात उन्होंने भारतीय रेलवे विद्युत अभियांत्रिकी संस्थान (IRIEEN), नासिक में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
अपने सेवाकाल के दौरान श्री गुप्ता ने भारतीय रेल के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए उत्कृष्ट कार्य निष्पादन का परिचय दिया है। उनकी प्रथम नियुक्ति उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में सहायक विद्युत अभियंता के रूप में हुई, जहां उन्होंने विद्युत परिसंपत्तियों के अनुरक्षण एवं परिचालन से संबंधित महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
इसके पश्चात उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने ओएचई अनुरक्षण, विद्युत कर्षण प्रणाली की विश्वसनीयता तथा ऊर्जा दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बाद में श्री गुप्ता ने पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरओ) के रूप में कार्य करते हुए विद्युत परिचालन एवं अनुरक्षण संबंधी विभिन्न कार्यों का सफल नेतृत्व किया। अपने अनुभव, तकनीकी ज्ञान एवं प्रभावी कार्यशैली के माध्यम से उन्होंने विभागीय कार्यों के निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अब श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) के रूप में अपना वर्तमान दायित्व संभाला है। इस पद पर वे विद्युत कर्षण वितरण प्रणाली, ओवरहेड उपकरण अनुरक्षण, ऊर्जा प्रबंधन, विद्युत सुरक्षा तथा विभागीय कार्यों के समन्वय से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
श्री गुप्ता अपनी तकनीकी दक्षता, कार्यकुशलता एवं परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। उनके अनुभव एवं नेतृत्व से रतलाम मंडल के कर्षण एवं वितरण विभाग को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की अपेक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound