होम आईसोलेशन मरीजों को मेडिसिन कीट वितरण के संबंध मे निगम आयुक्त श्री झारिया ने ली बैठक

रतलाम । कोविड-19 संक्रमण में होम आईसोलेशन के मरीजो को मेडिसिन कीट व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की प्रति की होम डिलेवरी किये जाने हेतु निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक ली।
निगम आयुक्त श्री झारिया ने बैठक में निर्देशित किया कि यह कार्य शासकीय कार्य होने के साथ-साथ मानव सेवा का भी कार्य है इस हेतु नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी का कर्तव्य है कि कोई भी मरीज मेडिसिन कीट से वंचित ना रहे व इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।
बैठक में निगम आयुक्त श्री झारिया ने निर्देशित किया कि इस कार्य हेतु पर्याप्त वाहन व्यवस्था सुनिश्चित की जाये साथ ही अग्निशमन कार्यालय में इसका केन्द्र स्थापित किया जाकर समस्त जानकारी संग्रहित की जाने के अलावा सभी मरीजो को तय समय पर मेडिसिन कीट उपलब्ध हो इसकी सुनिश्चित्ता की जाये।
रतलाम नगर निगम सीमा क्षेत्र में होम आईसोलेशन के मरीजो को मेडिसिन कीट वितरण हेतु निगम आयुक्त श्री झारिया ने कार्यपालन यंत्री श्री जी.के. जासयवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया तथा सहयोगी के रूप में उद्यान पर्यवेक्षक श्री धर्मेन्द्र दोगाया को नियुक्त किया है।
स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह प्रतिदिन ई-दक्ष केन्द्र रतलाम से होम आईसोलेशन के मरीजो की सूची प्राप्त कर सूची अनुसार जिला अस्पताल के स्टोर से आवश्यक मात्रा में मेडिसिन कीट संग्रहित करेंगे व नगर निगम के अग्निशमन कार्यालय में उपलब्ध करायेंगे।
फायरमैन श्री देवेन्द्र पुरोहित प्राप्त मेडिसिन कीट का आवक रिकार्ड दर्ज कर वार्ड वार नियुक्त वार्ड पर्यवेक्षकों को आवश्यकतानुसार होम आईसोलेशन के मरीजों को वितरण हेतु उपलब्ध कराकर जावक पंजी संधारित करेंगे।
वार्ड पर्यवेक्षकों द्वारा संकलित की गई जानकारी प्रतिदिन श्री वासुदेव बैरागी सहायक राजस्व निरीक्षक को उपलब्ध करायेंगे श्री बैरागी प्रतिदिन 10 बजे के पूर्व संकलित जानकारी गूगल शीट पर दर्ज करेंगे।
आयोजित बैठक में उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, सहायक आयुक्त श्रीमती ज्योति सुनारिया, कार्यालपालन यंत्री श्री जी.के. जायसवाल, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, निगम सचिव श्री जसवन्त जोशी, श्री एम.के. जैन, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, जलप्रदाय विभाग प्रभारी श्री सत्यप्रकाश आचार्य, उपयंत्री श्री सुहास पंडित, श्री ब्रजेश कुशवाह, सिटी मैनेजर श्री कपील मारोठिया, श्री नितिन तिवारी, स्टेनोग्राफर श्री प्रमोद तिवारी सहित नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Play sound