रतलाम । रतलाम नगर के नागरिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने हेतु जिला कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम गोपालचन्द्र डाड के निर्देशानुसार निगम के विभिन्न वाहनों के माध्यम से सोडियम हाईपोक्लोराईड से सेनेटराईज किया जा रहा है साथ ही माईक्रो कन्टेनमेंट क्षेत्रों में भी हैण्ड मशीन से सेनेटाईजेशन किया जा रहा है।
नगर निगम द्वारा प्रतिदिन फायर लॉरी व टेªक्टर ट्रॉली से नगर के विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों, गलियों, भवन आदि को 1 प्रतिशत सोडियम हाईपोक्लोराईड मिलाकर 1 लाख लीटर से सेनेटराईज किया जा रहा है। 19 व 20 अप्रैल को फायर लॉरी से सांवलिया कालोनी, जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड कार्यालय, लोटस सिटी कब्रस्तान, महावीर नगर, लोटस सिटी, हिम्मत नगर, ओसवाल नगर, शास्त्री नगर, दीनदयाल नगर, सिद्धी विनायक कालोनी, आसाराम बापू गली, 80 फीट रोड, सैलाना बस स्टैण्ड अखण्ड ज्ञान आश्रम वाला क्षेत्र, स्नेह नगर, सैलाना बस स्टैण्ड फर्स्ट चर्च, मसीही स्कूल, मिशन कम्पाउण्ड, न्यू बाजना बस स्टैण्ड, मेडिकल कॉलेज, विनोबा नगर मुक्तिधाम, त्रिवेणी मुक्तिधाम, जावरा फाटक अण्डर ब्रीज के पास, कल्याण नगर सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सेनेटाईजेशन किया गया। इसके अलावा 14 व्यक्तियों की टीम द्वारा हैण्ड मशीन के माध्यम से मेडिकल कॉलेज, माईक्रो कन्टेनमेंट क्षेत्र, कलेक्टोरेट, ई-दक्ष कार्यालय, नगर निगम कार्यालय सहित शासकीय कार्यालयो आदि में सेनेटराईजेशन का कार्य किया गया।
नगर के सेनेटराईज किये जाने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई का कार्य किया जा रहा है व सफाई उपरान्त सफाई स्थल व नालियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है।