रोटरी क्लब रतलाम प्राइम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के आधिकारिक यात्रा संपन्न

रतलाम । रोटरी क्लब रतलाम प्राइम में अपने कार्यकाल 2026 27 के अंतिम पड़ाव मैं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुशील जी मल्होत्रा एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रूबी जी मल्होत्रा की आधिकारिक यात्रा सेवा कार्यों के साथ संपन्न हुई क्लब अध्यक्ष मनोज सिंगावत ने बताया कि सर्वप्रथम डीजी सर के आगमन पर क्लब पूर्व अध्यक्ष वर्तमान अध्यक्ष सचिव एवं कार्यकारिणी द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया तत्पश्चात असिस्टेंट गवर्नर सौरभ छाजेड व प्राइम सदस्यों ने रोटरी क्लब रतलाम प्राइम द्वारा संचालित डॉ अम्बेडकर रोटरी प्राइम गार्डन का अवलोकन आप श्री के द्वारा किया गया वहां पर आपने दिलीप नगर स्थित दिलीप नगर शा. विद्यालय के संचालन के लिए ग्रुप की अनुमोदना की एवं संचालित हो रही जिम एवं झूलों की प्रशंसा की
तत्पश्चात क्लब द्वारा आयोजित मीटिंग में आपने अपने सुझाव प्रेषित किए एवं रोटरी क्लब को कैसे और व्यवस्थित तरीके से संचालन करें यह आपने सभी बोर्ड मेंबर्स को बताया ।
मीटिंग पश्चात आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में शहर के विभिन्न संस्थाओं का स्वागत एवं सेवा क्षेत्र में कार्यरत श्री गोविंद जी काकानी, पद्मश्री डॉ लीला जी जोशी नेत्रदान में श्री हेमंत जी मूणत जी रेड क्रॉस अध्यक्ष प्रीतेश जी गादिया असिस्टेंट गवर्नर रवि जी नाहर असिस्टेंट गवर्नर सौरभ जी छाजेड़ का स्वागत अभिनंदन कर सेवा सम्मान के रूप मैं स्मृति चिन्ह भेंट किया।
अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों ने रोटरी क्लब रतलाम प्राइम के सेवा कार्यों की एवं मनोरंजन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की इस अवसर पर क्लब द्वारा दिलीप नगर शा. विद्यालय को पंखे भेंट किये। रोटरी कल्ब रतलाम प्राइम सभी मेंबर्स द्वारा DG सुशील रूबी मल्होत्रा का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया ।
मुख्य रूप से क्लब अध्यक्ष मनोज सिंगावत सह सचिव अंकित जैन पूर्व अध्यक्ष प्रीतेश गादियां,मनोज उपाध्याय निलेश सेलोत, सौरभ छाजेड़, नवदीप मूणत कीर्ति बड़जात्या आगामी सचिव विकास छाजेड़ क्लब सदस्य सिद्धार्थ बोराणा, विनीत पीपाड़ा,ca अंकित बरमेचा, उमेश शर्मा,अमित गोरेचा पुनीत गांधी अक्षत पोरवाल यतेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन विजय जैन एवं आगामी अध्यक्ष गौरव एरन द्वारा किया गया अंत में आभार सचिव अंकित जैन द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound