नीमच | प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री एवं कोविड नियंत्रण के लिए जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में सी.टी.वी. नीमच की ओर से पत्रकारगणों और मीडियाकर्मियों को मास्क और सेनीटाईजर वितरित किए।इस मौके पर कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल, एसपी श्री सूरज कुमार वर्मा, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री जगदीश मालवीय, एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।
सीटीवी के एडीटर श्री राकेश सोन ने अवगत कराया कि सीटीवी के पांचवे स्थापना दिवस के अवसर पर सीटीवी की ओर से 11 हजार मास्क का वितरण किया जा रहा है।