रतलाम । करुणा पुरुष श्रद्धेय श्री राकेश मुनि जी महाराज के ज्येष्ठ भ्राता आदरणीय श्री सुभाष जी जैन, शालीमार बाग दिल्ली का कोरोना महामारी के कारण आकस्मिक स्वर्गवास हो गया है।
अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली मोतीलाल बाफना संस्थापक अध्यक्ष, अभय सुराणा राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं समस्त पदाधिकारी ने दिवंगत आत्मा के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि प्रकट करते हुए वीर प्रभु से प्रार्थना करते है कि स्वर्गस्थ आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दे, और उनके पूरे परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे।