श्रमणसंघ की दो महान विभूतियों का हुआ आध्यमिक मिलन मरूधर केसरी पावनधाम में

श्री मरूधर केसरी पावनधाम जैतारण (सुनिल चपलोत ) । 21 अप्रेल जैतारण श्रमणसंघ की दो महान विभूतियों का हुआ आध्यात्मिक मिलन मरूधर केसरी पावनधान मे विराज रहे श्रमण संघीय प्रवर्तक सुकनमुनि महाराज और उनके शिष्य उपप्रवर्तक अमृतमुनि महेशमुनि मुकेश मुनि हरिशमुनि शीतल सम्रदाय से रविन्द्र मुनि आदि संतो का महाराष्ट्र बीड़ से पधारे श्रमणसंघ उपाध्याय रविन्द्र मुनि श्रषभ मुनि,पुनित मुनि, आदि मुनिवरों ने एक दुसरे की कुशलक्षेप पुच्छे हुये वर्तमान परिवेश में विश्वयापी कोरोना संकट पर चिंता व्यक्त करते हुयें कहां कि ईस मुश्किल घड़ी मे समाज के धनाढ्य व्यक्तियो आगे आकर अपने उन जरूरतमंद भाई बहनो आथिर्क सहयोग के साथ मानसिक सबल देने की आवश्यकता है तभी वो अपने पैरो पर खड़े हो पायेंगे वरना परिवार के परिवार इस मुश्किल समय से टुट सकते है । प्रवर्तक श्री उपाध्याय श्री ने शीघ्र से कोरोना मुक्ति की परमात्मा से प्रार्थना की । तख्तराज लोढ़ा, प्रदीप डागा ने बताया की इसदौरान संतो के आगमन पर उपप्रवर्तनी राजमती,तपार्चाया जयमाला,महासती इन्दुप्रभा,साध्वी कमलप्रभा,साध्वी डॉक्टर चेतना व डॉक्टर महासती सुशीला,साध्वी मनीषा,साध्वी सुमनप्रभा व पंजाब से साध्धी उर्जा आदि साध्वी मंडल ने मुनियो पधारने पर अगवानी करते हुये अभिनन्दन किया। मीडिया प्रवक्ता सुनिल चपलोत ने बताया कि 25 अप्रेल रविवार को महावीर जयंती पर सूक्षम रूप से भगवान महावीर के संतो व साध्वी मंडल द्वारा गुणगान किये जायेंगे ।

Play sound