सोमवती अमावस्या पर वृद्धजनों को वितरित की गईं मटकियां

वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति एवं विभिन्न महिला मंडलों के सहयोग से वृद्धाश्रमों में हुआ सेवा कार्य

रतलाम। पुरुषोत्तम मास की पावन सोमवती अमावस्या के अवसर पर वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सहयोग से वृद्धाश्रमों में निवासरत वृद्धजनों को छोटी मटकियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी के मौसम में वृद्धजनों को उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराते हुए सेवा एवं सम्मान का संदेश देना था।
इस सेवा कार्य में राठौर परिवार सखवाल नगर, महिला मंडल रेलवे कॉलोनी, अखिलेश्वर महादेव महिला मंडल तथा बाबा किला परिवार का विशेष सहयोग रहा। समिति एवं महिला मंडलों की सदस्यों ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम भी जाना।
कार्यक्रम में समिति प्रमुख दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, महावीर सिंह शक्तावत एवं निर्मल व्यास उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से श्रीमती श्यामा वाघेला, शकुंतला सिसोदिया, श्रीमती कृष्णा कुमारी, राजा बहादुर, अनीता व्यास, सोनू व्यास, राजश्री चौहान, प्रतिभा वाघेला, आशा भट्ट, मनोरमा शर्मा, महिमा मकवाना सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में सेवा, दान एवं धर्म के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगी संस्थाओं एवं महिला मंडलों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound